पंजाबराज्य

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़.

शहर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और देर शाम ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से गर्मी का अहसास बना हुआ है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13.5 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा।

दिन और रात के तापमान में करीब 16.5 डिग्री का अंतर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों तक शहर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान है। 12 नवंबर को आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं। बारिश की संभावना नहीं है। 13 और 14 नवंबर को भी मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है। 15 नवंबर को भी तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सेक्टर-25 की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित
चंडीगढ़ में मंगलवार को वायु प्रदूषण की स्थिति में अलग-अलग सेक्टरों में अंतर देखने को मिला। शाम चार बजे के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सेक्टर-25 में एयर क्वालिटी इंडेक्स 195 दर्ज किया गया, जो तीनों मॉनिटरिंग स्टेशनों में सबसे अधिक रहा। सेक्टर-22 में एयर क्वालिटी इंडेक्स 158 और सेक्टर-53 में 97 दर्ज किया गया। सेक्टर-25 और सेक्टर-22 में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही, जबकि सेक्टर-53 में वायु गुणवत्ता संतोषजनक दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button